क्या जानते हैं कि जैन धर्म के २४ वें तीर्थंकर भगवान महावीर और गौतम बुद्ध समकालीन थे? बल्कि ऐतिहासिक साक्ष्यों के हिसाब से जैन धर्म का आविर्भाव बौद्घ धर्म से पहले हुआ था।दोनो धर्म लगभग ६५० ईसा पूर्व गंगा के किनारे बिहार में फलीभूत हो रहे थे। बिहार उस समय हर प्रकार की संपन्नता से भरा पूरा था। धीरे धीरे कुछ समय बाद दोनो धर्मावलंबी बिहार से विस्थापित होकर देश के दूसरे प्रदेशों में चले गए। बौद्ध धर्म तो मध्य भारत में कम पर पूर्व में चीन और जापान तक और दक्षिण में श्रीलंका तक फैला। पर बिहार में ज्यादा नहीं रहा।

एक समय का संपन्न पाटलिपुत्र और बिहार प्रदेश, आज भी विकास की बात कर रहा है।कैसी विडंबना है कि आज भी सुशासन बाबू जो कि २००५ से मुख्यमंत्री हैं, विकास की ही बात कर रहे हैं।चन्द्रगुप्त मौर्य का राज्य जो कि मगध से केंद्रित था और पूर्व से लेकर पश्चिम तक फैला था, आज देश के जीडीपी रैंकिंग में १३ वें स्थान पर है।

अजीब है ना?

Leave a comment